पढ़ाई तुंहर द्वार : खास खबर – इस शिक्षक ने स्वयं के पैसे से बच्चों को बांट दिए ब्लुटूथ स्पीकर, अब बच्चे घर मे आराम से करते हैं पढ़ाई

मांधाता सिंह ठाकुर@झलप (काकाखबरीलाल )। शा.प्राथमिक शाला तेलीबांधा संकुल केंद्र झलप मे पढ़ई तुंहर दुआर के अंतर्गत एक अलग पहल किया जा रहा है। जिसमे शिक्षक खोरबाहरा सोनवानी द्वारा स्वयं के खर्च से ऑडियो डिवाइस (ब्लूटूथ स्पीकर) लेकर स्कूल के बच्चो को स्पीकर के माध्यम से उनके घर मे ही पढ़ाया जा रहा है, जिसमे शिक्षक द्वारा सभी विषयो के पाठ को अपनी आवाज में रिकॉर्ड करके चीप के द्वारा स्पीकर में डालकर गाँव में पढ़ाने के लिये सहमति दिए पंच श्रीमती लता बरिहा और श्री बिहारी लाल बरिहा को शिक्षक संगवारी नियुक्त कर आडियो डिवाइस को प्रदान किया गया है। जिसमे शिक्षक संगवारी द्वारा बच्चो को अपने घर मे सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुये पढ़ाया जा रहा है साथ ही शिक्षको का समूह शिक्षा ज्योति plc समूह द्वारा वर्क बुक तैयार कर सभी बच्चो को प्रदान किया गया है जिसमे बच्चो को हिंदी और गणित के लिये प्रति सप्ताह का वर्क प्रदान किया गया है एवं शिक्षक संगवारी के द्वारा वर्क बुक को हल करने में बच्चों का सहयोग किया जाता है । शिक्षक द्वारा प्रत्येक बच्चों के घर जाकर वर्कबुक को जांचा जाता है। |इस कार्य को प्रभारी प्रधानपाठक लव शुक्ला एवं संकुल समन्वयक सतीश तिवारी के मार्गदर्शन में किया जा रहा है जिसमे गांव के पालको द्वारा प्रोत्साहित किया जा रहा है । स्पीकर वितरण में शिक्षक बलराम नेताम,नीलकंठ यादव, लोकेश कुर्रे,चन्द्रभान ध्रुव एवं गांव के पालकगण उपस्थित थे ।

























