राजनांदगांव

क्वारैंटाइन में रखे एक व्यक्ति की मौत जांच सैपल एम्स भेजे गए

(राजनांदगांव काकाखबरीलाल).

Related Articles

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में रविवार देर शाम क्वारैंटाइन में रखे गए 45 साल के व्यक्ति की मौत हो गई। हैदराबाद से लौटने के बाद उसे मिडिल स्कूल परिसर में बने सेंटर में क्वारैंटाइन किया गया था। स्वास्थ्य विभाग उसकी मौत को लेकर हार्ट अटैक का अंदेशा जता रहा है। हालांकि ऐहतियात के तौर पर स्वाब का सैंपल रायपुर एम्स भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही अंतिम संस्कार किया जाएगा, तब तक शव को मरच्यूरी में रखवाया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि देसरू राम (45) पिता भुवन चंद साहू हैदराबाद में ड्राइवरी का काम करता था। वह 28 मार्च को गांव लौटा तो स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसे स्कूल में बनाए गए क्वारैंटाइन सेंटर में भेज दिया। इस सेंटर में देसरू सहित तीन अन्य लोगों को भी ठहराया गया है। बताया जा रहा कि रविवार दोपहर देसरू ने पेट में दर्द होने की शिकायत की तो मौके पर ही डॉक्टरों ने उसका चेकअप किया।
इसके बाद शाम को घबराहट और बार-बार पसीना आने की शिकायत की तो उसे छुरिया स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था। यहां डॉक्टरों ने चेकअप के बाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सीएमएचओ डॉ. मिथलेश चौधरी ने बताया कि व्यक्ति में कोरोना के लक्षण नहीं पाए गए थे। जो लक्षण सामने आए हैं, उससे लग रहा है कि हार्ट अटैक से मौत हुई है।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!