छत्तीसगढ़देश-दुनिया

अप्रशिक्षित मजदूरों से लिया जा रहा था काम, 11 केवी की चपेट में आने से हुआ बड़ा हादसा..

-डिग्रीलाल जगत

खरसिया (काकाखबरीलाल) । खरसिया विधानसभा क्षेत्र में स्थित ग्राम भालुनारा के एक ईटा भट्टा में काम करते हुए तीन मजदूरों की अचानक 11 केवी करंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि तीन में से एक मजदूर की गर्दन धड से अलग हो गई और दूसरे का हाथ। घटना की जानकारी मिलते ही खरसिया पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। यह घटना आज दोपहर करीब 12 बजे की है , जब तीनों मजदूर ईटा भट्टा के भीतर काम कर रहे थे। जिनके नाम सूजीत धुर्वे पिता भोलाराम धुर्वे ,राजा रात्रे पिता नवधा रात्रे, पुरानी बस्ती खरसिया, जोगी लाल मांझी पिता चेतराम मांझी, आगास मार्ग जोबी चुकी की निवासी होना बताया जा रहा है। घटना गौरव इंटरप्राइजेज ग्राम भालूनारा मेन रोड धर्मजयगढ़ खरसिया ईटा प्लांट में घटी जो खरसिया के किरण देवी अग्रवाल का बताया जा रहा है।

उक्त प्लांट की देखरेख किरण देवी के पुत्र विकास अग्रवाल द्वारा किया जाता है। तीनों मजदूरों का किसी प्रकार का बीमा नहीं होना उद्योग में काम कर रहे लेबरों की जान पर खिलवाड़ है प्रशिक्षित मजदूरों से विद्युत लाइट के खंभे लगाने का कार्य कराया जा रहा था लोहे की पाइप 11,000 किलो वाट विद्युत तार की चपेट में आ जाने से घटनास्थल पर तीनों मजदूरों की मौत हो गई। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और खरसिया थाना प्रभारी सुमत राम साहू घटनास्थल पर पहुंचकर तथ्यों की जांच शुरू कर दी है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!