फर्जी प्रस्ताव तैयार कर सरपंच सचिव ने हड़प ली शासकीय राशी..शासन को लगाया चूना , सचिव स्वयं अपने नाम पर मजदूरी की ली राशी.

काकाखबरीलाल,पिथौरा । सरकारी योजनाओं के नाम पर शासन से आने वाली धनराशि को हजम करने का सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा है। जबकि जिले के आला अधिकारी सिर्फ दफ्तरों में बैठकर योजनाओं को पूर्ण होने की कहानी गढ़ने में लगे रहते हैं भौतिक सत्यापन की रिपोर्ट आने के बाद उनका काम हस्ताक्षर कर अग्रसारित करना ही रह गया है विकास कार्यों का मौका पर जाकर देखना तक की फुर्सत नहीं है। जिसका फायदा उठाकर ग्राम पंचायतों में जन कल्याणकारी योजनाओं के नाम पर धन का बंदरबांट कर लिया जाता है पोल खोलती है जब कोई समाज सेवक सूचना के अधिकार के तहत हकीकत का पता कर लेता है। ऐसा ही एक और सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है।
हाल ही में पिथौरा विकासखंड के ग्राम पंचायत खैरखूटा में भारी भरकम शासकीय धनराशि हजम कर जाने की सच्चाई सामने आई है जहां सरपंच जुगल किशोर प्रधान ने 14 वें वित्त आयोग से कई हैंडपंप मरम्मत तथा मोटर पंप की खरीदी कि गई है एवं सीसी रोड निर्माण की राशि तथा मूलभूत की राशि का फर्जी पंचायत प्रस्ताव तैयार कर भारी भरकम राशि आहरण किया गया है पंचायत राज अधिनियम के नियमों को ताक में रखकर बिना टेंडर के एवं ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग से स्वीकृति लिए बिना लाखों रुपए की कार्य पूर्ण करा दि गई है।14 वें वित्त आयोग से प्राप्त अनुदान राशि से पीडीएस भवन का निर्माण तक करा दिया गया है तथा पंचायत का प्रचार प्रसार लाखों रुपए , टेन्ट किराया की राशि भी इसी मद से भुगतान किया गया है जबकि नियमानुसार 14 वें वित्त की राशि एवं मूलभूत की राशि का व्यय प्राथमिकता क्रम में पेयजल एवं स्वच्छता सुविधा कराने के लिए होता है तथा उक्त मद की राशि के व्यय हेतु कार्य योजना तैयार कर प्रशासनिक स्वीकृति लेना होता है इसके बाद उच्चाधिकारियों के मार्गदर्शन में कार्य संपन्न करना होता है जबकि ग्राम पंचायत खैरखूटा के सरपंच जुगल किशोर प्रधान द्वारा पंचायती राज के सारे नियमों को ताक में रखकर फर्जी प्रस्ताव तैयार कर भारी भरकम राशि आहरण किया गया है मिली जानकारी अनुसार हैंडपंप मरम्मत एवं सामग्री क्रय के नाम पर लाखों रुपये बिलभूगतान हेतु पंचायत प्रस्ताव पारित तो किया गया है लेकिन उक्त प्रस्ताव में किसी भी पंचो का हस्ताक्षर नही है।तथा जिसे राशि भूगतान किया गया है उस व्यक्ति/ फर्म का नाम उल्लेख नही है।
चौकाने वाली बात यह है की ग्राम पंचायत खैरखूटा में किये गये विकास कार्यो की मजदूरी राशि स्वयं सचिव को 60 हजार रूपये भूगतान करना बताया गया है इसी तरह सरपंच भी अपने नाम पर कई लाख रूपये आहरण किया गया है।

फर्जी पंचायत प्रस्ताव से भूगतान कि गई राशि का व्यौरा
- दिनांक 27/01/2017 प्र.क्र. 05 में 31542 ₹ मोटर क्रय , प्र.क्र.06 में 32282 ₹ सामाग्री क्रय , प्र.क्र .07 में 23542 ₹ , प्र.क्र.08 में 34056 ₹ पी डी एस भवन की सामाग्री क्रय ।
- दिनांक 27/11/2017 को 60172 ₹ का भूगतान विज्ञापन , फोटोकापी एवं सामाग्री क्रय के नाम पर प्रस्ताव पारित कि गई है।
- दिनांक 19/ 02/ 2018 को स्कूल के लिए बर्तन क्रय की राशि 22580 ₹ ,सामाग्री क्रय 14400 ₹ , पंच मानदेय 13000 ₹ आहरण हेतू प्रस्ताव कि गई है ।
- दिनांक 02/04/2018 को टेन्ट कूर्सी किराया की राशि 107500 ₹ , भोजन व्यवस्था 17056 ₹ हेतू भूगतान की गई है ।
- दिनांक 09/06/2018 को सी सी रोङ निर्माण के नाम से 25000 ₹ लोचन प्रसाद साहू , 42000 ₹ ललित कूमार साहू , 24855 ₹ जितेश बेहरा , 50000 ₹ पटेल इन्टरप्राईजेस तथा 28000 ₹ को बिना किसी व्यक्ति/ फर्म के नाम भूगतान किया गया है।
- दिनांक 10/07/2018 को गली नाली सफाई हेतू 12080 ₹ बिना किसी नाम से भूगतान बताया गया है तथा 227000 ₹ लोचन , ललित , एवं पटेल इन्टरप्राईजेस के नाम पर भूगतान हेतू पंचायत प्रताव कि गई है।























