रायपुर

छत्तीसगढ़ में 21 जून से सभी आयु वर्गाें का कोविड-19 वैक्सीनेशन, कोविन पोर्टल से होगा

रायपुर (काकाखबरीलाल). छत्तीसगढ़ में 21 जून से सभी आयु वर्गाें का कोविड-19 वैक्सीनेशन, कोविन पोर्टल से होगा. भारत सरकार ने सभी वर्गाें के लिए कोविड- 19 टीका निःशुल्क दिया जाएगा. इस संबंध में भारत सरकार से प्राप्त गाइडलाइन के अनुसार प्रदेश में टीकाकरण के लिए प्राथमिकता क्रम निर्धारित किया गया है.प्राथमिकता क्रम में सबसे पहले हेल्थ केयर वर्कर, फ्रंटलाइन वर्कर, 45 वर्ष से अधिक आयु के नागरिक, वे नागरिक जिन्हें दूसरी डोज लगाने का समय आ गया है. इसके बाद 18 से 44 आयु वर्ग के नागरिकों को टीका लगाया जाएगा. गाइडलाइन के अनुसार राज्य सरकारों केा 18 वर्ष से 44 वर्ष के नागरिकों के बीच प्राथमिकता क्रम निर्धारित करने की छूट दी गई है.

राज्य सरकार के पूर्व के 9 मई 2021 के आदेश के अनुसार अंत्योदय, बीपीएल, फ्रंटलाइन वर्कर के श्रेणियों के लिए निर्धारित प्रतिशत यथावत् लागू रहेगा. स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस संबंध में सभी कलेक्टरों को आज निर्देश जारी किए गए हैं. 21 जून से भारत सरकार द्वारा निःशुल्क टीका दिया जा रहा है. इसलिए राज्य में पृथक से टीकाकरण पोर्टल संचालित करने की आवश्यकता नहीं रहेगी. सभी आयु वर्गाें का टीकाकरण कोविन पोर्टल के माध्यम से ही होगा.

कोविन पोर्टल में अंत्योदय, बीपीएल, एपीएल की एंट्री करने की व्यवस्था है. राज्य सरकार द्वारा निर्धारित प्राथमिकता के अनुसार इन वर्गों के टीकाकरण की एंट्री, कोविन पोर्टल में करने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे यह जानकारी मिल सके कि इन वर्गाें के कितने व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा रहा है.

साथ ही जिन व्यक्तियों के पास इंटरनेट और मोबाइल की सुविधा नहीं है, उन्हे ऑनसाइट पंजीयन या च्वाइस सेंटर के माध्यम से पंजीयन कराने की सुविधा देने के निर्देश भी कलेक्टरों को दिए गए हैं, ताकि सभी वर्गाें का आसानी से टीकाकरण हो सके.

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!