छत्तीसगढ़रायपुरसरायपाली

2 जनवरी को धमाका के साथ छत्तीसगढ़ी रोमांटिक एलबम “ये मोर दीवानी” होगा रिलीज, रोमांस का भरपूर तड़का मिलेगा देखने

रामकुमार नायक,रायपुर(काकाखबरीलाल)। गिरत हावे पानी, रूत मस्तानी, चल न भीग जाबो “ये मोर दीवानी” के साथ नववर्ष में जोरदार, धमाकेदार रोमांटिक एलबम रिलीज होने जा रहा है, बता दें कि “Amara Muzik Chhattisgarh” नामक यूट्यूब चैनल मे 2 जनवरी को यह एलबम रिलीज किया जाएगा।
एलबम के मुख्य किरदार एवं गायक उमाशंकर पटेल के हाल ही में बने इस एलबम में महिला गायिका छत्तीसगढ़ की जानें मानें प्रसिद्ध सिंगर चंपा निषाद जी ने उमाशंकर पटेल जी के साथ सुर-से-सुर मिलाया है।
मिली जानकारी के अनुसार गायक एवं मुख्य कलाकार उमाशंकर पटेल बचपन से ही कला, संगीत, गायन, अभिनय में रूचि रखतें हैं, स्कूल के दिनों में भी काफ़ी प्रतिभावान छात्र रहे हैं, माध्यमिक शिक्षा उन्होंने अपने गृह ग्राम-सालर के सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल से पुरी की और उच्च शिक्षा की पढ़ाई करने सरायपाली के कुटेला मिशन स्कूल से पूरी हुई है, स्कूल के दिनों में गायन प्रतियोगिता में “मेरे सपनों की रानी कब आएगी तू” गाने गा कर सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को झूमने पर मजबूर कर दिया था, आज भी यह बात काफी चर्चा में रहता है।

उमा के बोल “गाल गुलाबी होठ हे लाली, सुन मयावाली, सुन दिलवाली” पर छत्तीसगढ़ी, हिंदी, ओड़िया एलबम के प्रसिद्ध हीरोइन अंजली ठाकुर के साथ रोमांटिक मूड में नज़र आएंगे , रायपुर की अंजली ठाकुर कई जाने माने छत्तीसगढ़ी फिल्मों में भी अपनी कलाकारी दिखा चुकी हैं।

एलबम के निर्देशक सरायपाली क्षेत्र ग्राम- मोहदा के तोष साहू जी हैं जिन्होंने काफ़ी कम उम्र में ही निर्देशन पर अपनी अच्छी पकड़ बना डाली । इसके डी.ओ.पी. चित्रसेन निषाद, असिस्टेंट डी.ओ.पी. भूपेश पटेल द्वारा जबरदस्त फिल्मांकन किया गया है।
यह एलबम Amara Muzik Chhattisgarh यूट्यूब चैनल में, 2 जनवरी 2021 को धमाल मचाने आ रही है।

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!