धनतेरस आज, नोट करें शॉपिंग और पूजा के शुभ मुहूर्त

शनिवार को कार्तिक मास कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि दोपहर 12 बजकर 19 मिनिट तक रहेगा। इसके बाद त्रयोदशी तिथि रात अंत तक रहेगी। इसी दिन से पंचदिवसीय दीपावली उत्सव की शुरूआत होगी और धनतेरस का पर्व मनाया जाएगा। इसके अलावा शनि प्रदोष व्रत भी इस दिन किया जाएगा। शनिवार को ब्रह्म, इंद्र, लुंब और उत्पात नाम के 4 शुभ-अशुभ योग दिन भर रहेंगे। आगे पंचांग से जानें शुभ योग में खरीदी के शुभ मुहूर्त और दिशा शूल की डिटेल….
धनतेरस शॉपिंग मुहूर्त
सुबह 07:53 से 09:19 तक
दोपहर 12:12 से 01: 38 तक
दोपहर 01:38 से 03:05 तक
दोपहर 03:05 से शाम 04:31 तक
शाम 05:57 से 07:31 तक
रात 09:05 से 10:38 तक
दोपहर 11:39 से 12:35 तक (अभिजीत मुहूर्त)
सुबह 08:43 से 11:02 तक (वृश्चिक लग्न)
दोपहर 02:49 से शाम 04:16 तक (कुंभ लग्न)
शाम 07:17 से रात 09:13 (वृषभ लग्न)
धनतेरस पूजा मुहूर्त
धनतेरस पर भगवान धन्वंतरि और कुबेरदेव की पूजा का विधान है। इसके लिए शुभ मुहूर्त शाम 07 बजकर 16 मिनिट से रात 08 बजकर 20 मिनिट तक रहेगा।
ग्रहों की स्थिति
शनिवार को चंद्रमा सिंह से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करेगा, जहां पहले से शुक्र ग्रह स्थित है। शुक्र और चंद्रमा की युति होने से कलात्मक योग बनेगा। इस दिन सूर्य, मंगल और बुध तुला राशि में, केतु सिंह राशि में, गुरु मिथुन राशि में, शनि मीन राशि में और राहु कुंभ राशि में रहेगा।
शनिवार को किस दिशा में यात्रा न करें?
दिशा शूल के अनुसार, शनिवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। पूर्व दिशा में यात्रा करना पड़े तो अदरक, उड़द या तिल खाकर घर से निकलें। इस दिन राहुकाल सुबह 09 बजकर 20 मिनिट से 10 बजकर 46 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल में कोई भी शुभ काम न करें।
सूर्य-चंद्रमा उदय का समय
विक्रम संवत- 2082
मास- कार्तिक
पक्ष- कृष्ण
दिन- शनिवार
ऋतु- शरद
नक्षत्र- पूर्वा और उत्तरा फाल्गुनी
करण- तैतिल और गर
सूर्योदय – 6:29 AM
सूर्यास्त – 5:54 PM
चन्द्रोदय – Oct 18 3:33 AM
चन्द्रास्त – Oct 18 4:10 PM
शुभ मुहूर्त
सुबह 07:54 से 09:20 तक
दोपहर 11:49 से 12:34 तक (अभिजीत मुहूर्त)
दोपहर 12:12 से 01:37 तक
दोपहर 03:03 से शाम 04:29 तक
अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड – 1:37 PM – 3:03 PM
कुलिक – 6:29 AM – 7:54 AM
दुर्मुहूर्त – 08:00 AM – 08:46 AM
वर्ज्यम् – 11:31 PM – 01:15 AM

























