छत्तीसगढ़

तुमगांव :पुरानी बातों को लेकर पत्थर से मारपीट

तुमगांव( काकाखबरीलाल).  आरक्षी केन्द्र में चुनेश धीवर ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ब्राम्हरणपारा तुमगांव में रहता है रोजी मजदूरी काम करता है कक्षा 9 वीं तक पढा है कि  दिनांक 18.12.2022 को शाम करीबन 07.20 बजे बिरेन्द्र धीवर के साथ बाजार चौक के पास खडे थे कि उसी समय गजेन्द्र पटेल, भागवत धीवर , भूपेन्द्र पटेल आये और पुरानी बातों को लेकर   अश्लील गाली गलौच करने लगे जिसे  वह एवं बिरेन्द्र धीवर के द्वारा मना करने पर तीनों एक राय होकर हाथ मुक्का एवं पत्थर से मारपीट किये । जिससे उनके माथा में एवं बिरेन्द्र के सिर में चोट आकर खून निकलने लगा तथा तीनों गजेन्द्र पटेल, भागवत धीवर , भूपेन्द्र पटेल जाते जाते जान से मारने की धमकी देते हुए चले गये। घटना को कैलाश धीवर , प्रमोद धीवर , जयराम धीवर देखे सुने एवं बीच बचाव किये हैं। पुलिस ने 34-IPC, 506-IPC, 294-IPC, 323-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!