पिथौरा: फटाखा क्यों फोड रहे हो कहकर मारपीट मामला दर्ज

पिथौरा@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत फटाखा फोड़ने को लेकर हाथ मुक्का डंडे से मारपीट का मामला सामने आया है। मुकेश यादव ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम देवगांव थाना राजादेवरी जिला बलौदाबाजार का निवासी है स्नातक तक पढाई किया है खेती किसानी का काम करता है दिनांक 01.07.2025 को गांव का दोस्त डमरूलाल बरिहा के बरात में ग्राम गोपालपुर आये थे दोपहर करीबन 03 बजे बराती स्वागत के समय बरात में आये बच्चे लोग के द्वारा फटाखा फोड रहे थे इस बात को लेकर ग्राम गोपालपुर के रितेश उर्फ बलराम यादव एवं उसके अन्य साथियों के द्वारा फटाखा क्यों फोड रहे हो कहकर गाली गुप्तार करने लगे मना करने पर हाथ मुक्का, लकडी के डंडा तथा जान से मारने के धमकी देते हुए राकेश उर्फ बलराम यादव नुकीला वस्तु से स्वयं को व अन्य साथियों के ऊपर वार करना शुरू कर दिया जिसे बांये हाथ के बांह में, अशोक के बांये आंख के ऊपर, श्रवण के दाहिने कंधे के पास, आशीष बरिहा के सिर में गंभीर चोटे आयी है पुलिस ने115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(3)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।


























