सरायपाली: गाली गलौज कर हाथ मुक्का से पिटाई

सरायपाली@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत गाली कर हाथ मुक्का से मारपीट का मामला सामने आया है।दीपक प्रधान ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम कसलबा थाना सरायपाली का निवासी है। बीए द्वितीय वर्ष तक पढाई किया है। ट्रेक्टर ड्रायवरी का काम करता है । दिनांक 30/06/2025 के दोपहर करीब 12/00 बजे पिता जी जगबंधु प्रधान का ट्रेक्टर मेसी क्रमांक CG06 HD 5529 को मुरूम लोड करने का काम कर रहा था। जो कीचड में ट्रेक्टर फंस गया था जिसे निकालने के लिए सरिया फंसाया था जिसे सरोज साहू के ट्रेक्टर के द्वारा निकाल रहा था उसी समय लक्ष्मण साहू का ट्रेक्टर तेजी से गया तो सरिया मेरे ऊपर से गया तो क्यों स्पीड चलाकर जा रहा है बोलने पर लक्ष्मण साहू एवं पद्मलोचन थापा अश्लील गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए कालर पकड कर झुमा झटकी करने लगे। लक्ष्मण साहू और पद्मलोचन थापा हाथ मुक्का से मारपीट करते हुए जमीन में पटक दिये। जिससे कमर के पास चोट लगा है खून बह रहा है और दोनों गाल में हाथ से मारपीट किये है और घटना को नरोत्तम प्रधान, अमन साहू देखे है, बीच बचाव किये है। पुलिस ने115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

























