सरायपाली

सरायपाली:गनियारीपाली में संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन

सरायपाली (काकाखबरीलाल).संकुल चारभाटा का संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन शासकीय प्राथमिक शाला गनियारीपाली में रखा गया। मुख्य अतिथि सुरेश भोई सरपंच प्रतिनिधि ग्राम पंचायत चिवराकुटा, उप सरपंच मोहन गुप्ता, एसएमसी अध्यक्ष मुकेश साहू, एसएमसी उपाध्यक्ष कौशिक साहू, संकुल प्रभारी शौकीलाल भोई प्राचार्य चारभाठा एवं संकुल समन्वयक राजेश पटेल के कर कमलों से ज्ञान की देवी मां सरस्वती की पूजा अर्चना दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। सरस्वती वंदना झरना, मोनिका, पद्मिनी, सरोजिनी बादी प्रधान पाठक द्वारा प्रस्तुत किया गया। स्वागत गीत निक्की, पद्मिनी, रुबी ने प्रस्तुत किया।बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत स्कूल चले हम, हिंदी, छत्तीसगढ़ी गीत नृत्य प्रस्तुत किया। सभी अतिथियों ने बच्चों का उत्साह वर्धन किया।तत्पश्चात नव प्रवेशी बच्चों का स्वागत तिलक एवं पुष्पहार से किया गया। छात्र-छात्राओं को गणवेश एवं पाठ्य पुस्तक वितरित किया गया। इस अवसर पर न्योता भोज सरपंच एवं जनपद सदस्य द्वारा दिया गया। इस कार्यक्रम में शोभाराम साहू ग्राम गौटिया,डोलामणी प्रधान पंच, कैलाश साहू, हृदय राम नायक, पंकज साहू, वृषभानु ,क्षमानिधि साहू, जनपद सदस्य प्रतिनिधि एवं संकुल के शिक्षक हेम कुमार पटेल, बिझिन्दर गार्डिया, भगवानो नंद, केशव चंद्र पटेल, परमेश्वर मांझी, तस्नीम बानो, रिजवाना परवीन, पूजा भोई,नित्यानंद पटेल, भागीरथी पटेल नारायण ध्रुव,स्वीपर,रसोइया एवं बच्चे उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने वृक्षारोपण किया।कार्यक्रम का संचालन वीरेंद्र प्रधान चारभांठा एवं आभार प्रदर्शन अश्विनी बुड़ेक प्रधान पाठक ने किया।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!