छत्तीसगढ़

सरायपाली: ट्रक चालक ने मोटर साइकिल सवार को मारी ठोकर हुई मौत

सिघोडा़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत मोटर साइकिल सवार को एक ट्रक चालक ने तेजी एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए लाकर सामने से ठोकर मार दिया जिससे मोटर सायकल चालक शंकर पटेल रोड किनारे मोटर सायकल सहित गिर गया जिसे सिर, पैर एवं शरीर के अन्य जगहों में गंभीर चोट आया जिस पर मामला दर्ज किया गया है . सुरेश कुमार पटेल ने आरक्षी केंद्र में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम कुर्मीपाली में रहता है । खेती किसानी का काम करता है । कक्षा 10वीं तक पढा है । शंकर पटेल चाचा का लडका है। दिनांक 08/04/2022 को शंकर पटेल मोटर सायकल सुजुकी हयाते क्रमांक CG 06GA 0182 में सरायपाली गया अपने निजी काम से गया था जो सरायपाली से वापस आते समय ग्राम सिंघोडा एन0एच0 53 रोड में पहुंचा कि सामने से आ रही ट्रक क्रमांक OD 17 M 4598 का चालक अपने ट्रक को तेजी एवं लापरवाही पूर्वक चलाते लाकर सामने से ठोकर मार दिया जिससे मोटर सायकल चालक शंकर पटेल रोड किनारे मोटर सायकल सहित गिर गया जिसे सिर, पैर एवं शरीर के अन्य जगहों में गंभीर चोट आया तथा मोटर सायकल पुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी है। शंकर पटेल को 112 वाहन द्वारा ईलाज हेतु शासकीय अस्पताल सरायपाली ले जाया गया था। सूचना मिलने पर मैं सरायपाली शासकीय अस्पताल गया जहां पर डाक्टर द्वारा शंकर पटेल को उचित इलाज हेतु रिफर करने पर हम लोग शंकर पटेल को ईलाज हेतु विकास हास्पीटल बरगढ ले गये जहां पर शंकर पटेल की ईलाज के दौरान मृत्यु हो गयी है। प्राथी की शिकायत पर पुलिस ने 304-A-IPC के तहत मामला दर्ज किया है.

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!