बागबाहरा

बागबाहरा : आंगनबाड़ी का ताला तोडकर कीमती सामान की चोरी

बागबाहरा. पुष्पा ने आरक्षी केन्द्र में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह वार्ड नं0 15 मण्डी पारा बागबाहरा की रहने वाली है. आंगन बाडी कार्यकर्ता का काम करती है वह वर्ष 2009 से आंगन बाडी केन्द्र वार्ड नं0 15 रावणभाठा बागबाहरा में पदस्थ है उनके आंगन बाडी केन्द्र में सहाईका किरण ताण्डी रहती है दिनांक 08/10/2022 को करीबन 01/00 बजे बच्चें लोगों को खाना खिलाकर करीबन 04/00 बजे उक्त सामान को कमरे अंदर रख कर एवं दरवाजा में ताला लगाकर हम दोनों अपने अपने घर चले गये ।

दिनांक 09/10/2022 को रविवार अवकाश पडने से दिनांक 10/10/2022 के सुबह 10/00 बजे वह आंगन बाडी केन्द्र को खोलने गयी तो देखी की वहां के दरवाजा का ताला टुटा हुआ था कमरे के अंदर जाकर देखने पर उसमें रखे सामान 01 नग गैंस सेलेण्डर , 01 नग गैंस चूल्हा , 01 नग कुकर एवं अन्य खाद्य सामाग्री कीमती करीबन 8500 रूपये का सामान कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। पुलिस ने 379-IPC के तहत मामला दर्ज किया है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!