सरायपाली: पैकिन में भाई ने की छोटे भाई की हत्या

सरायपाली (काकाखबरीलाल). कल सिंघाड़ा थाना अंतर्गत ग्राम पैकिंन में एक ही परिवार के एक बड़े भाई ने घर में सो रहे छोटे भाई पर कुल्हाड़ी से कई बार वार किया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई घटना के समय घर पर और वहां कोई नहीं था आरोपी चिल्लाते हुए घर से बाहर निकला और ग्रामीणों को घटना की जानकारी हुई इसकी सूचना पुलिस को दी गई पुलिस की टीम पहुंची और घटना के आधे घंटे के अंदर ही आरोपी को पकड़ लिया गया फिलहाल हत्या का कारण अभी अज्ञात है सिंघोड़ा थाना अंतर्गत ग्राम पैकिंन की दादर डिपा निवासी हेमसागर भोई पिता तिलबच्छा भोई ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि भोजन के बाद सभी घर से बाहर गए हुए थे घर में उनके छोटे भाई प्रेमसागर 22 वर्ष और बड़ा भाई दयासागर 27 वर्ष ही रुके थे दया सागर का बायें हाथ व पैर लकवा ग्रस्त है प्रेम सागर भोजन के बाद घर पर ही सो रहा था उसने बताया कि छोटे और बड़े भाई के बीच अक्सर विवाद होता रहता था वे मझला भाई होने कारण बीच बचाओ कर बात को संभालते थे लेकिन कल घर पर दोनों ही अकेले थे इसी बीच शाम लगभग 5:00 बजे बड़े भाई दयासागर ने छोटे भाई पर एक हाथ से ही कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर दिया जिससे प्रेम सागर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई हत्या करने के बाद दयासागर मैंने उसे मार दिया है कहते हुए चिल्लाते हुए घर से बाहर निकल कर भागा उसे ऐसा कहते हुए ग्रामीणों ने सुना और पुलिस को तत्काल इसकी सूचना दी पुलिस की टीम ने आधे घंटे के पश्चात ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है.






























