छत्तीसगढ़

रायपुर : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री सुब्रत साहू आज रेडियो पर बताएंगे  मतगणना की व्यवस्था और तैयारियों के बारे में

आकाशवाणी रायपुर से आज रात साढ़े आठ बजे प्रसारित होगी
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की भेंट-वार्ता

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री सुब्रत साहू कल 09 दिसम्बर को रेडियो पर आगामी 11 दिसम्बर को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में होने वाले मतगणना की तैयारियों की जानकारी देंगे। आकाशवाणी रायपुर से उनकी भेंट-वार्ता का प्रसारण सम-सामयिक विषयों के नियमित कार्यक्रम श्बातों बातों मेंश् के तहत 09 दिसम्बर को रात साढ़े आठ बजे किया जाएगा। इस कार्यक्रम को मीडियम वेब 981 किलोहर्ट्ज पर सुना जा सकेगा। प्रदेश में स्थित आकाशवाणी के सभी केन्द्र एक साथ इस कार्यक्रम को रिले करेंगे।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री साहू रेडियो वार्ता में 11 दिसम्बर को प्रदेश में होने वाली मतगणना के लिए की गई व्यापक तैयारियों की जानकारी देंगे। वे मतगणना की प्रक्रिया और मतगणना स्थल पर उम्मीदवारों, उनके अभिकर्ताओं और मीडिया के लिए की गई व्यवस्था के बारे में भी बताएंगे।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!