छत्तीसगढ़

भारतीय स्टेट बैंक में बिना परीक्षा दिए अफसर बनने का सुनहरा मौका

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में ऑफिसर बनने का गोल्डन चांस है। इसके लिए SBI ने डिप्टी मैनेजर, रिलेशनशिप मैनेजर, प्रोडक्ट मैनेजर, असिस्टेंट मैनेजर और सर्किल रक्षा बैंकिंग सलाहकार के पदों के लिए आवेदन मांगे हैं।इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 2 सितंबर 2021

योग्यता मानदंड

डिप्टी मैनेजर (एग्री स्प्ल) – किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रामीण प्रबंधन में एमबीए / पीजीडीएम या एग्री-बिजनेस में एमबीए / पीजीडीएम/ कृषि में पोस्ट ग्रेजुएट होना चाहिए।

रिलेशनशिप मैनेजर (ओएमपी): उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से मार्केटिंग में विशेषज्ञता के साथ एमबीए/पीजीडीएम या समकक्ष डिग्री (पूर्णकालिक पाठ्यक्रम के रूप में) के साथ बी.ई./बी.टेक होना चाहिए.

प्रोडक्ट मैनेजर (ओएमपी): किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से बी.टेक/बी.ई. कंप्यूटर विज्ञान / आईटी / इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार में एमबीए / पीजीडीएम या समकक्ष डिग्री (पूर्णकालिक पाठ्यक्रम के रूप में) होनी चाहिए।

असिस्टेंट मैनेजर- इंजीनियर (सिविल) – सिविल इंजीनियरिंग में 60% या उससे अधिक अंकों के साथ ग्रेजुएट होना चाहिए.

असिस्टेंट मैनेजर-इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल), JMGS-I: इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में 60% या उससे अधिक अंकों के साथ ग्रेजुएट होना चाहिए।

रिक्ति पदों का विवरण

डिप्टी मैनेजर- 10
रिलेशनशिप मैनेजर- 06
प्रोडक्ट मैनेजर- 02
असिस्टेंट मैनेजर- 50
सर्किल रक्षा बैंकिंग सलाहकार- 01
कुल- 69

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!