सरायपाली

बारदाना के अभाव में बेलमुण्डी में 4 दिनों से धान खरीदी बंद

बारदाना उपलब्ध कराने किसानों ने की एसडीएम से मांंग

काकाखबरीलाल,सरायपाली। धान खरीदी केंद्र बेलमुण्डी में बारदाना के अभाव में विगत 4 दिनों से धान खरीदी बंद हो गई है. खरीदी बंद होने से किसान भी फड़ प्रभारी एवं नोडल से निवेदन कर चुके हैं, लेकिन उनके द्वारा बारदाना आने के बाद ही खरीदी किये जाने की बात कही जा रही है. पुराने एवं नये बारदाने में खरीदी किये जाने का नियम निकाले जाने के बाद पुराने बारदाने मिलर्स द्वारा खरीदी केन्द्र को उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है, जिसका खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है. खरीदी बंद होने से किसान भी चिंतित होकर आज 6 दिसम्बर को बड़ी संख्या में एसडीएम कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपे एवं कल तक बारदाना उपलब्ध न कराने की स्थिति में 8 दिसम्बर से धरना प्रदर्शन करने की बात उनके द्वारा कही गई है.

प्रदेश में धान खरीदी प्रारंभ हुए एक माह से अधिक का समय बीत चुका है. जैसे-जैसे समय बीतता जा रहा है, धान बेचने के लिए किसानों की संख्या में भी बढ़ोत्तरी होती जा रही है. धान खरीदी के लिए कुछ केन्द्रों में अब बारदाने की समस्या भी दिखाई दे रही है. अधिकांश केन्द्रों में तो अभी तक खरीदी बंद करने की नौबत नहीं आई है, लेकिन धान खरीदी केन्द्र बेलमुण्डी में बारदाना समाप्त हो जाने के कारण 4 दिनों से खरीदी बंद हो गया है. प्रतिदिन बारदाने की पूछ-परख के लिए किसानों को फड़ का चक्कर काटना पड़ रहा है, लेकिन उन्हें मायूसी ही हाथ लग रही है. इसे देखते हुए किसानों में भी काफी आक्रोश है. आज 6 दिसंबर को बेलमुण्डी खरीदी केन्द्र के अंतर्गत आने वाले 7 गांव के किसान एसडीएम कार्यालय पहुँचे और एसडीएम से अतिशीघ्र बारदाना उपलब्ध कराने की मांग की.

7 गांव के ग्रामीण पहुंचे थे एसडीएम कार्यालय

बेलमुण्डी सहित श्रृंगारपुर, कोदोगुड़ा, सल्डीह, पाईकपारा, साल्हेपाली एवं खैरझिटकी के ग्रामीण ताराचंद चौधरी सरपंच प्रतिनिधि, पद्माशंकर चौधरी, महेन्द्र पटेल, मदन चौधरी, सोमनाथ पटेल, चन्द्रभानु नायक, विपिन चौधरी, कुंजबिहारी, सदाकर यादव, तुलसीचरण नायक, गयाराम चौधरी, टिकेलाल सोना, सार्थिको, रवि सागर, अभिमन्यु बाघ, नरोत्तम पटेल, गौतम भोई, घनश्याम सागर, महेश पटेल, भरत भोई, मंगल भोई, भोजराज चौधरी, श्रीकृष्ण पटेल, डोलामणी बाघ, जयदेव बाघ आदि ने एसडीएम को 4 दिनों से धान खरीदी बंद होने की जानकारी देते हुए उनसे 7 दिसंबर तक बारदाना उपलब्ध कराने की मांग की है. जिसपर एसडीएम के द्वारा 2-3 दिनों में बारदाना उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया है. ग्रामीणों ने बताया कि वे प्रतिदिन सोसायटी जाकर बारदाने की जानकारी लेते हैं और उनके द्वारा उपलब्ध न होने की बात कही जाती है. ऐसी स्थिति में किसानों को धान बेचने में विलंब तो होगा ही साथ ही वे कर्ज भी समय पर नहीं चुका पायेंगे.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!