सरायपाली

सरायपाली:गाय से बचने के प्रयास में गिरी बाइक  बुजुर्ग ने तोड़ा दम

गाय से बचने के प्रयास में गिरी बाइक  बुजुर्ग ने तोड़ा दम
सरायपाली। थाना सरायपाली पुलिस ने सड़क दुर्घटना में घायल होकर उपचाररत बुजुर्ग की मृत्यु के मामले में अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, उडियापारा सरायपाली निवासी जीतपाल बग्गा (64 वर्ष), पिता रामलाल बग्गा, 8 मार्च 2026 को अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक CG 06 GN 5399 से चेक पोस्ट से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान शाम लगभग 6:30 बजे पुष्पा मेडिकल के पास अचानक सामने गाय आ जाने से उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई।
दुर्घटना में जीतपाल बग्गा के सिर के दाहिने हिस्से में गंभीर चोट आई थी तथा उनकी मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई थी। प्रारंभिक उपचार के लिए उन्हें सरायपाली के कोसरिया अस्पताल ले जाया गया, जहां से अग्रवाल अस्पताल बसना रेफर किया गया। बाद में उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए 9 मार्च 2026 को रायपुर स्थित वी.वाय. अस्पताल में भर्ती कराया गया।
लगभग आठ दिनों तक उपचार के बाद 17 मार्च 2026 की रात 10:49 बजे वी.वाय. अस्पताल, कमल विहार रायपुर में उनकी मृत्यु हो गई। अस्पताल प्रबंधन द्वारा इसकी सूचना थाना मुजगहन रायपुर को दी गई, जहां मर्ग कायम कर आवश्यक कार्रवाई की गई। बाद में प्रकरण की डायरी थाना सरायपाली भेजी गई।
मर्ग जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि मृतक की मृत्यु स्वयं की लापरवाही से वाहन चलाने एवं दुर्घटनाग्रस्त होकर सिर में गंभीर चोट लगने के कारण हुई है। जांच के आधार पर थाना सरायपाली में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 106(1) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आगे की विवेचना प्रारंभ कर दी गई है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!