सरायपाली

40 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

सरायपाली (काकाखबरीलाल ). दिनांक 22.5.2021 को थाना प्रभारी सरायपाली सुश्री वीणा यादव को मुखबिर से सूचना मिला की एक व्यक्ति भारी मात्रा में अवैध शराब लेकर ग्राम चिररालेवा से बिछिया की तरफ आने वाला है ।

जिस पर तत्परता दिखाते हुए थाना प्रभारी द्वारा टीम के साथ मुखबीर के बताए स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी किया जहां कुछ देर बाद ग्राम छिर्रालेवा से ग्राम बिछियां की ओर एक व्यक्ति मोटर सायकल में बैग रखकर आ रहा था जिसे रोककर पुछताछ किया जो अपना नाम मकरध्वज निषाद पिता मदनलाल निषाद जाति केंवट उम्र 31 साल साकिन लिमऊगुड़ा थाना सरायपाली बताया तथा अपने पास एक लाल कत्था रंग के बैग के अंदर प्लास्टिक झिल्ली में तथा पीछे बोरी के अंदर प्लास्टिक झिल्ली में कुल करीबन 40 लीटर महुआ शराब रखे होना कबूल किया। जिसे बरामद कर धारा 91 जा0फौ0 का नोटिस आरोपी मकरध्वज निषाद को शराब रखने एवं परिवहन के संबंध में दस्तावेज पेश करने हेतु लिखित में दिया गया। जो कोई दस्तावेज नहीं होना लिखित में देने पर आरोपी के कब्जे से 1. एक लाल कत्था कलर का बैग के अंदर सफेद प्लास्टिक झिल्ली में रखा हाथ भट्ठी का महुआ शराब करीबन 25 लीटर भरा हुआ कीमति 5000रू. 2. एक प्लास्टिक बोरी के अंदर प्लास्टिक झिल्ली में करीबन 15 लीटर हाथ भट्ठी का महुआ शराब भरा हुआ कीमति 3000रू. ,3. एक बिना नंबर का बजाज प्लेटिना मो0सा0 कीमति करीबन 20,000 रूपये जुमला कीमती 28,000रूपये को गवाहों के समक्ष मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त कर कब्जा पुलिस में लेकर मौके पर शीलबंद किया गया। बाद गिरफ्तारी का कारण बताकर दिनांक 22.05.2021 को 17.30 बजे गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना परिजन को दी गई। मौके पर आबकारी एक्ट के तहत समस्त कार्यवाही कर आरोपी को रिमांड पर जेल भेजा गया
संपूर्ण कार्यवाही में पुलिस अधीक्षक महासमुंद श्री प्रफुल्ल ठाकुर ,अति0 पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेघा टेम्भूरकर साहू ,एसडीओपी सरायपाली श्री विकास पाटले मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सरायपाली वीणायादव ,सहायक उप निरीक्षक रामानीलाल तांडेकर ,आरक्षक चंद्रमणि यादव ,दिलीप पटेल ,अनिल मांझी ,टीकाराम नायक ,आलोक शर्मा,हितेश साहू व स्टाफ थाना सराईपाली का योगदान रहा।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!