सरायपाली

सरायपाली: लइका मन के दिन, बाल उत्साह, उमंग का आयोजन

 सरायपाली (काकाखबरीलाल).स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ठ विद्यालय सरायपाली में लइका मन के दिन, बाल उत्साह, उमंग का आयोजन प्राचार्य मनोज पटेल के नेतृत्व में किया गया। प्राचार्य ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तत्पश्चात् प्रदीप नारायण सेठ एवं जलंधर वर्गे ने सरस्वती वन्दना गीत से संगत दिया। कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य श्री पटेल ने कहा कि आज का दिन बच्चों के लिए समर्पित है और सभी प्रतिभाशाली बच्चों का सम्मान करना हमारी प्राथमिकता में है।

इस दौरान विभिन्न प्रकार के एकल व सामूहिक नृत्य सहित खेलों का आयोजन किया गया। जलेबी दौड़ में पहली कक्षा के बच्चों को मौका दिया गया, जिसमें प्रथम रोशनी बारिक, द्वितीय आरोही अग्रवाल व तृतीय दीक्षा कंद रहीं। सेकण्ड राउंड जलेबी दौड़ में प्रथम लीसा रथ, द्वितीय तनु पटेल व तृतीय स्थान दीपांजली स्वाई ने प्राप्त किया। वहीं फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय से बीस विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिसमें प्रथम भावना पटेल, द्वितीय आरुष पंडा, तृतीय रिफा फातिमा, चतुर्थ जीवन पटेल एवं पंचम स्थान पर लोकांक्षा डडसेना रहे। कार्यक्रम का संचालन सुब्रत प्रधान, एल.बी.पात्रो, नेहा दास साहु व प्रदीप नारायण सेठ ने किया। स्टूडेंट्स की ओर से आभार प्रदर्शन स्टूडेंट्स यूनियन की प्रेसिडेंट छात्रा चांदनी साहु द्वारा तथा शाला परिवार की ओर से प्रधान पाठक यशवंत कुमार चौधरी द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं व सभी स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!