एकतरफा प्यार में मदहोश जीजा ने अपनी साली को शादी के एक दिन पहले दी ऐ…. सजा

राजनांदगांव (काकाखबरीलाल) . एकतरफा प्यार में पडे़ जीजा ने अपनी साली को केरोसीन डालकर जला दिया. मृतिका का एक दिन बाद विवाह होने वाला था. घटना से शादी समारोह में पहुंचे लोगों के साथ वर पक्ष के लोगों के होश फाख्ता हो गए.
राजनांदगांव जिले के तुमड़ीबोड़ क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोपडीह निवासी लगभग 24 वर्षीया मनीषा सेन का विवाह 23 मई को होने वाला था. विवाह से एक दिन पूर्व ही शनिवार की सुबह शादी समारोह में शामिल होने आए उसके जीजा हेमलाल सेन ने उसके ऊपर केरोसिन डालकर आग लगा दी. घटना के बाद परिवार के लोगों ने मनीषा को राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज अस्पताल उपचार के लिए लाया, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे रायपुर रेफर किया गया, जहां उसने इलाज के दौरान मनीषा ने दम तोड़ दिया.घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार होने की फिराक में था, तभी पुलिस ने उसे धर दबोचा. नगर पुलिस अधीक्षक लोकेश देवांगन का कहना है कि एक तरफा प्रेम की वजह से जीजा ने अपनी साली की हत्या कर दी है.


























