सरायपाली

कोविड काल में छतीसगढ़ फुलझर फाउंडेशन की मुहिम वैक्सीनेशन से पहले रक्तदान

सरायपाली (काकाखबरीलाल) . कोरोना महामारी और लॉकडाउन में भी फुलझर ब्लड फाउंडेशन छत्तीसगढ़ के सदस्य निरन्तर अपना समय व सेवा दे रहे हैं और जरूरतमंद लोगों के लिए निःशुल्क व तत्परता के साथ ब्लड कि व्यवस्था कर रहे हैं। 

समिति के संचालक श्री सूरज प्रधान ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में 18 वर्ष से अधिक वर्ग के युवाओं व युवतियों को वैक्सीन लगाना प्रारंभ हो गया है, जिसके बाद क्षेत्र के जागरूक युवा फुलझर ब्लड फाउंडेशन छत्तीसगढ़ के माध्यम से वैक्सीन से पहले जरूरतमंदों के लिए स्वैच्छिक रक्तदान करने में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं, समाज के लिए यह बहुत ही अच्छी ख़बर है कि कोरोना के वैक्सीनेशन से पहले क्षेत्र के युवा रक्तदान कर लोगों कि जान बचाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

फाउंडेशन के सदस्य श्री भेषज साहू जी की जानकारी के अनुसार पिछले महीने फुलझर ब्लड फाउंडेशन छत्तीसगढ़ द्वारा सोशल मीडिया में “वैक्सीन से पहले रक्तदान” एक अभियान चलाया था जिसका नतीजा आज यह है कि आज जरूरतमंद लोगों को रक्तदाता आसानी से मिल रहे हैं। पिछले सप्ताह 24 रक्तवीरो ने रक्तदान किया गया है। फाउंडेशन के संचालकों द्वारा रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया एवं शुभकामनाएं भी दी गई।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!