सरायपाली

अब छात्र गाँव के ही पोस्ट आफिस से उतरपुस्तिका को कर सकेंगे स्पीड पोस्ट

सरायपाली (काकाखबरीलाल).  कोरोना काल में  असाइनमेंट प्रणाली से हो रही काॅलेज की परीक्षा  की उतरपुस्तिका जमा करने के लिए पोस्ट आफिस सरायपाली द्वारा छात्र हित में सराहनीय कदम उठाया गया है .  अब छात्र अपने नजदीकी गाँव की ही सबंधित पोस्ट आफिस से उतरपुस्तिका सबंधित काॅलेज को भेज सकते हैं. पोस्ट आफिस से मिली जानकारी के अनुसार  सरायपाली पोस्ट आफिस के अन्तर्गत 28 शाखाएँ संचालित है. जिसमें 16 शाखाओं में यह सुविधा शुरू किया गया है.
जिन शाखाओं में स्पीड पोस्ट सेवा शुरू किया गया है वे हैं  अमरकोट, बोंदा  , बलोदा  , चट्टीगिरोला, किसडी़ , केदुवां, खोकसा  , लंबर, मल्दामाल, नवागढ़ , पैकिन, सिघोडा़  , पैकिन, पझरापाली , सिघनपुर,  पुटका  , इन शाखाओं में तैयारी चल रही है
भंवरपुर, गेर्रा, कलेंडा , केन्दूढार, बडे़ साजापाली, बिछिया, पाटसेन्द्री, जम्हारी  , पंडरीपानी, तोषगांव, रोहिंना.   बी.ए. विधार्थियो को  6 विषयों के उतरपुस्तिका के कुल 192 पेज  को स्पीड पोस्ट के लिए 35 रुपये खर्च करना होगा.  वही रजिस्ट्री के लिए 122 रुपये शुल्क देना होगा.   विधार्थी अपने सुविधा के अनुसार स्पीड पोस्ट या फिर सबंधित काॅलेज में अपने उतरपुस्तिका जमा कर सकते हैं.

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!