सरायपाली :जुआ खेल रहे 3 लोगों को पुलिस ने दबोचा

सरायपाली झिलमिला डोंगरीपारा में जुआ खेल रहे 3 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार दीपावली की रात्रि मुखबीर से सूचना मिला कि झिलमिला डोंगरीपारा के पास खुले में कुछ लोग 52 पत्ती तास से रुपये पैसों का हारजीत का दांव लगाकर काटपती नामक जुआ खेल रहे है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर जाकर घेराबंदी करते हुए रेड कार्यवाही किया। पुलिस रेड के दौरान कुछ लोग फरार हो गए। उक्त रेड में आरोपीगण सूरज महाकुर पिता संतोष महाकुर जाति यादव उम्र 24 वर्ष सा० वार्ड नं 9 झिलमिला, मनोज गिरी पिता संतोष गिरी उम्र 29 वर्ष सा० वार्ड नं 8 पंचम मार्ग झिलमिला, शुशान्त विश्वकर्मा पिता गहलू विश्वकर्मा उम्र 25 वर्ष सा० वार्ड नं 9 झिलमिला थाना सरायपाली जिला महासमुंद 52 पत्ती तास से काट पत्ती नामक जुआ खेलते रंगे हाथों पकड़े गये। आरोपियों के पास एवं फड़ से संयुक्त रूप से 52 पत्ती तास. जुमला नगदी रकम 2600 रूपए गवाहों के समक्ष जप्त किया गया। आरोपियों के खिलाफ पुलिस द्वारा धारा 13 जुआ एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर मामला विवेचना में लिया है।


























