पिथौरा:अपने बेटा को निकाल कहते हुए मारपीट

पिथौरा । आरक्षी केद्र अंतर्गत गाली गलौज कर हाथ मुक्का से मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। नर्मदा बाई सिन्हा ने पुलिस को बताई कि वह वार्ड क्रमांक 02 रावण भाठा पारा पिथौरा की रहने वाली है, गृहणी है। दिनांक 01.09.2025 को दोपहर करीब 03.30 बजे अपने घर के चौखट में बैठी थी तभी मोहल्ले के श्रवण शर्मा पिता दिनेश शर्मा निवासी वार्ड नं 02 रावणभाठा पारा पिथौरा अपने मोटर सायकल से अपने दो दोस्त के साथ आया और देख कर पुरानी रंजीश की बात को लेकर अपने बेटा चम्पत को बाहर निकाल कहते हुये अश्लील गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुये हाथ मुक्का ,झाफड से मारपीट किया है। मारपीट करते देख पडोसी सुजल यादव, उमा यादव बीच बचाव कर छुडाये है। श्रवण शर्मा के साथ आये उनके दोस्त वही पास में बैठ गये उनके द्वारा मारपीट नही किये है। श्रवण शर्मा के द्वारा मारपीट करने से गाल में दर्द हो रहा है। पुलिस ने115(2)-BNS, 296-BNS, 351(3)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

























