सरायपाली : खूद को क्राईम ब्राच का अधिकारी बताकर ऐंठ लिए 20 हजार रुपये

बीते सोमवार को नया मंडी सरायपाली के पास ग्राम अमरकोट निवासी कपड़ा व्यापारी को रोककर स्वयं को क्राईम ब्रांच का अधिकारी बताकर व्यापारी के थैले में नशे का टैबलेट रख दिए और कार्यवाही का धौंस दिखाकर बीस हजार रुपए लुट लिए व्यापारी को जब नकली क्राईम ब्रांच अधिकारी होने की जानकारी हुई तब उन्होने आरक्षी केंद्र में रिपोर्ट दर्ज कराया . आरक्षी केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार गणेशराम मेहेर पिता उसतराम मेहेर उम्र 21 साल ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वे दिनांक 07/03/2022 को घर से कपडा बेचने के नाम से सरायपाली निकला तभी रास्ते में सुबह करीबन 07:30 बजे नया मण्डी के पास दो अज्ञात व्यक्ति रोके और कहे की थैले में क्या है बोले दो टेबलेट, लगभग 100 ग्राम गांजा जो हरे पन्नी में था मेरे थैले में डाल दिये और हम लोग क्राईम ब्रांच पुलिस के अधिकारी है चेकिंग कर रहे है कहकर धमका कर मोबाइल छीन लिये नशा का टेबलेट व गांजा थैला से मिला है बोलकर धमकाया व मेरे फोन से मेरे भाई को फोन किये और बोले कि तेरे भाई के थैला में नशे का टेबलेट एवं गांजा मिला है 20,000 रूपये लेकर बस्ती सरायपाली तालाब आओ किसी को बताने पर मामला गंभीर हो जायेगा। इसी फोन को सुनकर चाचा एवं भाई नगद 20,000 रूपये लेकर आये और पैसा को प्रकाश यादव व उसके साथी को दिये। उसके बाद उन लोगो ने मुझे छोडा एवं घर वालो के साथ घर गया बाद में पता चला कि ये लोग पुलिस के आदमी नहीं है प्रकाश यादव व उसके साथी ने मेरे साथ पुलिस होने की धमकी व गांजा के प्रकरण में फंसा दुंगा कहकर डरा धमका कर मेरे घर वालो से 20,000 रूपये व मेरे पास रखे दो नग सम्बलपुरी साडी भी ले लिये है। प्राथी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियो के विरूद्ध 419-IPC, 34-IPC, 420-IPC, 341-IPC, 384-IPC के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है.































