कोमाखान: बाईक ले उडे़ चोर

कोमाखान@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत मोटर साइकिल चोरी का मामला सामने आया है।विष्णु बरिहा ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम खदरही नवाडीह का निवासी है । कक्षा 08 वीं तक पढ़ा है । मजदूरी का काम करता है । कि दिनांक 24/12/2024 को अपने हिरो मोटर सायकल HF Deluxe क्रमांक CG 06 HB 6413 से ग्राम भटगांव मडई मेला देखने के लिए गया था और मोटर सायकल को अपने बुवा के घर के दरवाजा के सामने खडा करके मडई मेला देखकर आकर अपने बुवा के घर सो गया था कि रात्रि करीबन 01.30 02.00 बजे के आसपास विसेन्द्र बरिहा मडई मेला देखकर आया तो मोटर सायकल वहां पर नही खडा था । जिन्होने मोटर सायकल नही खड़ा है कहां गया पूछने पर अपने रिश्तेदार से पूछने पर मोटर सायकल हम लोग नही ले गये है तब आसपास मेला स्थल के पास जाकर पता तलाश किया मोटर सायकल का पता नही चला,तब संदेह हुआ कि किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा मोटर सायकल HF Deluxe क्रमांक CG 06 HB 6413 काला नीला रंग, इंजन नंबर HA11ECR9G00662 चेचिस नंबर MBLHAW145R9G51446 कीमती करीबन 20,000/- रूपये मूल्य की चोरी कर ले गया पुलिस ने303(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।




























