
रामकुमार नायक काका ख़बरीलाल रायपुर
रिपोर्ट -नंद किशोर अग्रवाल
पिथौरा श्रमजीवी पत्रकार संघ द्वारा आहूत देवपुर में जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया माननीय प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अवस्थी के निर्देश में आज दिनांक 5. 4 .2018 को सुबह से ही पिथौरा के श्रमजीवी पत्रकार संघ के सदस्य बैठक की तैयारी में जोर शोर से लगे हुए थे निर्धारित समय 9:00 बजे से जिले के श्रमजीवी पत्रकार संघ के कार्यकर्ता इकट्ठे होने चालू हो गए थे एवं 11:00 बजे माननीय अवस्थी जी के पहुंचने पर कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। पश्चात संगठन के मुद्दों पर चर्चा की गई एवं भोजनोपरांत फिर से दूसरे चरण की बैठक हुई एवं सभी के एवं सहमति से जिलाध्यक्ष की घोषणा की गई वर्तमान में कार्यकारी अध्यक्ष रहे जिले के स्वप्निल तिवारी को जिलाध्यक्ष का प्रभार पुनःसौंपा गया जिसे सभी सदस्यों ने करतल ध्वनि के द्वारा समर्थन दिया ।जिले में नवनियुक्त स्वप्निल तिवारी के जिलाअध्यक्ष बनने से जिले के सभी सदस्यों में हर्ष का माहौल देखा गया।























