सरायपाली: चकरदा में धुमधाम से मनाया गया शाकंभरी जयंती

सरायपाली। ब्लॉक अंतर्गत ग्राम चकरदा में मां शाकंभरी जयंती एवं माता सावित्रीबाई फुले जयंती के अवसर पर समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से एक भव्य, प्रेरणादायक और ऐतिहासिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि शिक्षा, नारी सम्मान और सामाजिक सुधार की दिशा में एक सशक्त संदेश भी दे गया। कार्यक्रम की अगुवाई प्रकाश पटेल, अध्यक्ष बानीगिरोला उपसभा अनंत कुमार पटेल, कार्य अध्यक्ष कृष्ण कुमार पटेल, संयोजक ननकी पटेल तथा ऑडिटर अमृत लाल पटेल (फुलझर राज) के मार्गदर्शन में हुई।
इस अवसर पर मरार समाज की कुलदेवी मां शाकंभरी की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। माता को साग-सब्जी, फल-फूल एवं शक्ति प्रसाद अर्पित कर दीप यज्ञ किया गया, जिससे पूरा ग्राम क्षेत्र भक्ति, शांति और सकारात्मक ऊर्जा से ओतप्रोत हो उठा। कार्यक्रम का एक अत्यंत भावुक और गौरवपूर्ण क्षण तब आया, जब ग्राम की होनहार बेटी कुमारी तेजस्विनी को 80% अंक अर्जित करने पर प्रमाण पत्र एवं सील प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान न केवल तेजस्विनी के लिए, बल्कि ग्राम की हर बेटी के लिए प्रेरणा बन गया। इस सामाजिक एवं सांस्कृतिक आयोजन में विशेष रूप से ज्योति कुमार ठेठवार – संयोजक, भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा रघु पटेल – सदस्य शिव पटेल – जनपद सदस्य प्रतिनिधि मोहनलाल पटेल – सलाहकार तुलाराम पटेल – कर्मचारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुखराम पटेल – सदस्य अजीत पटेल – सदस्य सहित सम्पूर्ण ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
























