बसना
बसना : सागौन प्लाट के पास अवैध शराब के साथ युवक धरा गया

बसना. पुलिस को 28 अक्टूबर को मुखबीर से सुचना प्राप्त हुआ कि ग्राम खटखटी में श्रीकांत नंद नामक व्यक्ति खटखटी सागौन प्लाट के पास अवैध रूप से बिक्री वास्ते देशी हाथ भठ्ठी महुआ शराब रखा है सुचना पर पुलिस की टीम मुखबीर के बताये स्थान पहुंचकर घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकडे जिसे नाम पता पूछने पर अपना नाम श्रीकांत नंद पिता लालसाय नंद उम्र 50 साल साकिन गेर्राभांठा थाना बसना बताया आरोपी के कब्जे से एक 05 लीटर वाली सफेद रंग की प्लास्टिक जरिकेन अंदर भरा हुआ करीबन 03 लीटर देशी हाथ भठ्ठी महुआ शराब कीमती 600/- रूपये के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया गया पुलिस ने 34(A)-LCG के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.
AD#1






























