महासुमंद

महासमुंद : चाकू लहराते युवक धरा गया

महासमुंद. पुलिस को 28 अक्टूबर को सूचना प्राप्त हुआ की शिव चौक गुडरू पारा महासमुंद आम जगह पर रिंकु साहू अपने कब्जे पर एक लोहे का चाकू रख कर आम जनता के समक्ष लहराते हुये आम जनता को भयभीत कर रहा है कि सूचना पर पुलिस की टीम शिव चौक महासमुंद पहुची वहा पर देखा की आरोपी रिंकु साहू अपने कब्जे पर एक लोहे का चाकू को अपने हाथ मे अवैध रूप से रख कर उसे आम जगह पर लहराते हुये, आम जनता को भयभीत कर रहा था। जिससे की आस पास के लोग काफी भयभीत थे कि उपरोक्त आरोपी को घेराबंदी कर आरोपी को पकडा गया , पूछताछ करने पर अपना नाम रिंकु साहू पिता मन्नू लाल साहू उम्र 22 साल वार्ड नं0 18 गुडरू पारा महासमुंद का होना बताये। आरोपी के कब्जा मे रखा हुआ एक लोहे का चाकू बरामद किया गया तथा बरामद चाकू के संबंध में धारा 91 सीआरपीसी का नोटिस दिया गया जो किसी प्रकार के चाकू रखने के संबंध मे कोई कागजात लाइसेस नहीं होना लिखित में दिया पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!