महासुमंद
तुमगांव:रास्ते को लेकर विवाद चचेरे भाई ने फावड़े के बेंट से युवक को पीटा, सिर में आई चोट

महासमुंद। ग्राम अछोला के वार्ड क्रमांक 01 में रास्ता बनाने को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। पीड़ित के अनुसार 22 अगस्त 2026 को वह अपने घर में सो रहा था, तभी उसका चचेरा भाई अमन पांजे घर के सामने पहुंचा और रास्ता बनाने की बात को लेकर विवाद करने लगा। आरोप है कि अमन ने गाली-गलौज करते हुए हाथ में रखे फावड़े के बेंट से उसके साथ मारपीट की, जिससे उसके सिर में चोट लगने से खून निकल आया।
पीड़ित ने बताया कि घटना के दौरान उसकी पत्नी रूखमणी पांजे मौके पर मौजूद थी, जिसने घटना देखी-सुनी और बीच-बचाव कर उसे छुड़ाया। आरोप है कि मारपीट के बाद अमन पांजे ने जाते समय पीड़ित को धमकी भी दी। मामले की शिकायत पीड़ित ने थाने पहुंचकर की है। पुलिस द्वारा शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
AD#1



























