महासुमंद

अप्रेटिंशिप मेला का आयोजन

 

महासमुंद। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था लभराखुर्द में 11 नवम्बर 2024 को सुबह 9 बजे अप्रेटिंशिप मेला का आयोजन किया जा रहा है। मेला का उद्देश्य स्थानीय रोजगार को प्रोत्साहित करना है। योजनांतर्गत आयोजित किये जाने वाले अप्रेटिंशिप मेला में पोर्टल उद्योग, प्रतिष्ठानों का पंजीयन किया जा सकता है। ताकि, आईटीआई उत्तीर्ण प्र शिक्षणार्थी को रोजगार का अवसर मिल सके। मेले में जिले के समस्त उद्योग, प्रतिष्ठानों अप्रेटिंशिप, प्लेसमेंट रखने हेतु सम्मिलित हो सकते हैं। साथ ही आईटीआई उत्तीर्ण युवा भी भाग ले सकते हैं। अप्रेटिंशिप प्रशिक्षण हेतु इच्छुक उम्मीदवार दस्तावेज के साथ 11 नवम्बर को प्रात 10 बजे से संस्था में उपस्थित हो सकते हैं। मेला के दौरान प्रशिक्षणार्थी तथा उद्योग, प्रतिष्ठान का पोर्टल में स्पाट पंजीयन की सुविधा आईटीआई कैम्पस में रहेगी। इस संबंध में अधिक जानकारी हेतु प्रशिक्षणार्थी शासकीय औद्योगिक प्र शिक्षण संस्था महासमुंद में संपर्क कर सकते हैं।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!