पिथौरा

पिथौरा:किशनपुर मोड़ पर दो बाइक की भिड़ंत, 22 वर्षीय युवक की मौत, साथी घायल

पिथौरा। मीना बाजार देखकर मोटरसाइकिल से अपने गांव लौट रहे 22 वर्षीय युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। घटना ग्राम किशनपुर मोड़ के आगे 15 जुलाई की शाम करीब 6 बजे हुई।
जानकारी के अनुसार, ग्राम सलिहाभाठा थाना कसडोल निवासी मगेन्द्र बरिहा अपने साथी अंश बरिहा के साथ मोटरसाइकिल क्रमांक CG 06 GB 8208 से पिथौरा मीना बाजार देखने आया था। वापस गांव लौटते समय किशनपुर मोड़ के आगे सामने से आ रही मोटरसाइकिल क्रमांक CG 04 QY 3197 के चालक ने तेज एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उनकी मोटरसाइकिल को सामने से टक्कर मार दी।
हादसे में मगेन्द्र बरिहा के सिर में गंभीर चोट आई। उसे उपचार के लिए शासकीय अस्पताल पिथौरा ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं मोटरसाइकिल पर पीछे बैठे अंश बरिहा के सिर में भी चोट आई, जिसे बेहतर उपचार के लिए बिलाईगढ़ के दक्ष्य अस्पताल रेफर किया गया।
सूचना पर पिथौरा पुलिस ने मर्ग क्रमांक 38/2026 धारा 194 बीएनएसएस के तहत जांच की। जांच में दुर्घटना के लिए मोटरसाइकिल क्रमांक CG 04 QY 3197 के चालक की तेज गति एवं लापरवाही सामने आने पर उसके खिलाफ धारा 281, 125(ए), 106(1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!