पिथौराबड़ी खबर

जिले का एक ऐसा सरकारी विद्यालय जहाँ हर वर्ष नवोदय के लिये चयनित होते है बच्चे, इस विद्यालय से इस बार 10 बच्चों का नवोदय के लिये चयन

मांधाता सिंह ठाकुर/काकाखबरीलाल/पिथौरा . महासमुन्द जिले के पिथौरा विकासखण्ड के दूरस्थ स्थित प्राथमिक विद्यालय भैरोपुर जहां से प्रतिवर्ष बच्चे नवोदय के लिये चयनित होते है इस वर्ष भी यहां से दस बच्चों का चयन नवोदय विद्यालय सराईपाली के लिये चयन हुआ है । विद्यालय के प्रभारी शिक्षक श्री भोजराम प्रधान के मार्गदर्शन में लगातार प्रतिवर्ष इस विद्यालय से बच्चे चयनित हो रहे है अब तक 22 बच्चों का चयन नवोदय विद्यालय के लिये हो चुका है । इस वर्ष चयनित बच्चो में शुभम नायक पिता गुणसागर नायक,मनीष नायक पिता देवराज नायक,प्राची प्रधान पिता देवराज प्रधान,राखी साहू पिता तरुणी साहू,वर्षा पटेल पिता दिनेश पटेल,पायल कुमार पिता नसीब कुमार,सूर्यकांत दीवान पिता पुरन सिंह दीवान,तुषार बुडेक पिता बिसाहू बुडेक,मितेश प्रधान पिता सुंदर प्रधान,मयंक प्रधान पिता सुंदर प्रधान कुल 10 बच्चों का चयन नवोदय विद्यालय के लिये हुआ है । शिक्षक भोजराज प्रधान द्वारा पिछले 6 वर्षो से विद्यालय समय से अलग डेढ़ घंटे की अतिरिक्त कक्षा लगाकर एवं दीपावली अवकाश के दिनों में रविवार को भी नवोदय चयन की तैयारी करायी जाती है । इसका परिणाम है कि यहाँ के बच्चों का प्रतिवर्ष चयन होता है । इस विद्यालय में प्राइवेट स्कूल जैसा अनुशासन एवं पढ़ाई होता है साथ ही यहाँ का वातावरण मनमोहक है । इस विद्यालय की पढ़ाई को देखकर आसपास गांव के पालक यहाँ अपने बच्चो को प्रवेश दिलाकर पढ़ाई करा रहे है भैरोपुर विद्यालय जिले के साथ – साथ पूरे छत्तीसगढ़ में अपनी अलग पहचान बना चुका है जिसका श्रेय विद्यालय के शिक्षक भोजराज प्रधान को जाता है जो अपने शिक्षकीय कार्य व नये – नये प्रयोग करके बच्चो को नवोदय के लिये प्रतिवर्ष चयनित करा रहे है |छत्तीसगढ़ में सरकारी विद्यालय की अलग पहचान बना चुके है |नवोदय में दस बच्चों के चयन होने पर समस्त ग्रामवासियों में हर्ष का माहौल है ग्रामवासी एवं संकुल के शिक्षकों ने बधाई देते हुये उज्ज्वल भविष्य की कामना की है ।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!