छत्तीसगढ़देश-दुनियाबड़ी खबर

UGC ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कर दिया खण्डन, किसी भी यूनिवर्सिटी की मान्यता अभी तक रद्द नहीं की गई है.

रायपुर,काकाखबरीलाल: पिछले दो-तीन दिनों से कई मीडिया के माध्यमों से आ रही उन खबरों का यूजीसी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करके खंडन किया है जिसमें देश के 35 यूनिवर्सिटियों के ओपन कोर्सेज के लिए मान्यता रद्द होने की खबरें जोर-शोर से चलाई जा रही थी ।अब यूजीसी ने अपनी वेबसाइट पर प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि 2018-19 में ओपन यूनिवर्सिटी को मान्यता प्रदान करने संबंधित प्रक्रिया जारी है और किसी भी यूनिवर्सिटी की मान्यता अभी तक रद्द नहीं की गई है । यूजीसी ( मुक्त विश्वविद्यालय 2017) के नियमों के तहत मान्यता वहां चल रहे प्रोग्राम को दिया जाना है न की यूनिवर्सिटी को, और यह कई चरणों में होने वाली प्रक्रिया है इसके साथ यूजीसी ने आगे की भी पूरी प्रक्रिया को स्पष्ट किया है ।

मान्यता प्राप्त की खबरों से लाखों छात्र थे परेशान

दरअसल प्रदेश में चल रहे 3 मुक्त विश्वविद्यालय सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय कोनी बिलासपुर, डॉक्टर सी वी रमन यूनिवर्सिटी कोटा बिलासपुर और मैट्स यूनिवर्सिटी रायपुर में चल रहे प्रोग्राम में प्रदेश के लाखों छात्र अध्ययनरत हैं और जैसे ही विश्वविद्यालय की मान्यता रद्द होने की भ्रामक खबर मीडिया में चली वैसे ही प्रदेश के लाखों छात्र और उनके परिजन बुरी तरह परेशान होने लगे क्योंकि यह सीधा-सीधा उनके भविष्य से जुड़ा हुआ मामला है और ऐसी स्थिति में विश्वविद्यालय से ज्यादा प्रभावित ये छात्र होते । अब यूजीसी के इस पत्र से पूरी तरह स्पष्ट है कि किसी भी विश्वविद्यालय की मान्यता रद्द नहीं की गई है और इस संबंध में किसी भी छात्र को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है । इस पत्र की पुष्टि स्वयं छात्र यूजीसी के वेबसाइट पर जाकर कर सकते है जिसे काकाखबरीलाल डॉट कॉम आपके लिए प्रस्तुत कर रहा है ।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!