बसना

बसना: सोलर पंप चोरी

बसना (काकाखबरीलाल). आरक्षी केद्र में वीरेन्द्र चौहान ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह  निवासी केंवटापाली थाना बसना  जिला महासमुन्द जो वर्तमान में ग्राम पंचायत केंवटापाली का सरपंच है ग्राम आमाभौना ग्राम पंचायत केंवटापाली का आश्रित ग्राम है। ग्राम आमाभौना के गौठान में शासकीय मद से सोलर पंप लगा है जिसका उपयोग किया जाता है। ग्राम आमाभौना का अलेख दास जो मवेशी चराने का कार्य करता है जो दिनांक 20.09.2024 को मवेशी लेकर आमाभौना गौठान की ओर गया था शाम करीबन 05 बजे देखा कि गौठान में सोलर पंप लगा हुआ था कि दूसरे दिन दिनांक 21/09/2024 को अपने मवेशी को चराने के लिये आमाभौना गौठान सुबह 08-00 बजे पहुंचा तो देखा कि गौठान में लगा सोलर पंप एवं अन्य उपकरण नही था जिसकी सूचना अलेख दास द्वारा फोन से दिया तब स्वयं एवं गावं के प्रकाश दीप, रघुदास के साथ गौठान जाकर देखा तो गौठान में लगा 3HP सोलर पंप कीमती 15,000 रूपये, केबल वायर कीमती 4000 रूपये, स्टार्टर कीमती 2000 रूपये कुल कीमती 21,000 रूपये नही था। दरम्यानी रात्रि में किसी अज्ञात चोर द्वारा सोलर पंप एवं अन्य उपकरण को चोरी कर ले गया है। पुलिस ने 303(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!