सरायपाली

राजयोग साधना विषय पर एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया

काकाखबरीलाल@ सरायपाली।प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय जैन विहार कॉलोनी प्रभु उपहार भवन सरायपाली में राजयोग साधना विषय पर एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूवात दीप प्रज्वलन से की गई, जिसमें बी के योगेश्वरी बहन, बी के सुनीता बहन, बी के कुसुम बहन, बी के शेवटी बहन भी उपस्थित थीं। कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित माउंट आबू राजस्थान से प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय से आये हुए ब्रह्माकुमार भगवान भाई ने कहा कि राजयोग द्वारा अपने कर्मेन्द्रियों पर संयम कर कर्म में कुशलता से सकारात्मक चिंतन, सकारात्मक वृति और दृष्टिकोण की उपलब्धि होती हैं जिससे हम व्यर्थ से बच सकते हैं। राजयोग के अभ्यास द्वारा तनाव मुक्त बन हम अनेक मानसिक और शारीरिक बीमारियों से स्वयं को बचा सकते हैं। राजयोग के अभ्यास द्वारा ही हम काम, क्रोध, लोभ, मोह, अहंकार, ईर्ष्या, घृणाक आदि मनोविकारों पर जीत प्राप्त कर जीन को अनेक सद्गुणों से ओतप्रोत वा भरपूर कर सकते हैं । वहीं बी के आहिल्या बहन ने राजयोग को अपनी दिनचर्या का अंग बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि वर्तमान की विपरीत परिस्थितियों में राजयोग हमें तनाव मुक्त रखने में बहुत ही मददगार बनेगा।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!