पिथौरा
पिथौरा: बाईक चालक ने तेजी एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर साईकिल सवार को मारी ठोकर


पिथौरा@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत मोटर साइकिल चालक ने साईकिल सवार को तेजी एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर ठोकर मार दिया जिस पर मामला दर्ज किया गया है।प्रेमानंद बाघ ने पुलिस को बताया कि वह निवासी मेमरा का रहने वाला है दिनांक 23.02.25 को भाई शत्रुहन बाघ शंकर राईस मिल पिथौरा में काम करने अपने सायकल से आया था दिनांक 24.02.2025 को सुबह 08 बजे वापस अपने घर बनमाली के साथ अलग अलग सायकल में जा रहे थे डोंगरीपाली कुंभकाल मंदिर के पास पीछे से मोटर सायकल क्रमांक CG 04 DC 1304 के चालक अपने मोटर सायकल को तेजी एवं लापरवाहीपूर्वक ठोकर मार दिया जिससे भाई का सिर एवं सीना में चोट लगा है पुलिस ने 125(a)-BNS, 281-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।
AD#1



























