बसना: जन्म दिन के शुभ अवसर पर उच्च प्राथमिक शाला बिछिया में न्योता भोज दिया गया

बसना @ काकाखबरीलाल। उच्च प्राथमिक शाला बिछिया में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना के अंतर्गत विकासखंड शिक्षा अधिकारी विनोद शुक्ला, विकासखंड स्त्रोत समन्वयक बद्रीविशाल जोल्हे, सहायक विकासखंड शिक्षाधिकारी लोकेश्वर सिंह कंवर के मार्गदर्शन पर विद्यार्थियों को दिए जाने वाले गर्म भोजन को सामुदायिक भागीदारी की बदौलत और अधिक पोषक बनाने की अभिनव पहल की गई है।
पूर्व सरपंच अनिल प्रधान द्वारा बच्चों के भोजन समय पर खीर, बूँदी, केला दिया गया। यह भोज उनके सुपुत्री अदिति प्रधान के जन्मदिन के अवसर पर दिया गया l सभी बच्चे खीर के स्वादिष्ट से बहुत खुश थे l इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक के द्वारा अदिति प्रधान को शुभकामनायें एवं बधाई दिए l
बच्चों में जिज्ञासा जागृत हुयी पूछने लगे न्योता भोज क्या है? फिर बच्चों को विद्यालय के प्रभारी प्रधान पाठक रामनाथ साव जी सरल शब्दो में बच्चों को बताये न्योता भोजन का उद्देश्य समुदाय के बीच अपनेपन की भावना का विकास, भोजन के पोषक मूल्य में वृद्धि तथा सभी समुदाय वर्ग के बच्चों में समानता की भावना विकसित करना है। न्योता भोजन की अवधारणा सामुदायिक भागीदारी पर आधारित है। यह पूरी तरह से स्वैच्छिक है और समुदाय के लोग अथवा कोई भी सामाजिक संगठन, स्कूलों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को पूर्ण भोजन का योगदान कर सकते हैं अथवा अतिरिक्त पूरक पोषण के रूप में खाद्य सामग्री का योगदान कर सकेंगे। न्योता भोजन, स्कूल में दिए जाने वाले भोजन का विकल्प नहीं होगा, बल्कि यह विद्यार्थियों को दिए जा रहे भोजन का पूरक होगा।
न्योता भोज के अवसर पर विद्यालय के शिक्षक विनोद विशाल, शुभकुमारी बाघ, नरेश मिश्रा, शिक्षा सहयोगी भाग्यवंती यादव एवं रसोइया सहित सभी ने भोज का आनंद लिए l उक्त जानकारी विद्यालय के सहायक शिक्षक सुशील प्रधान ने दिया है l





























