बागबाहरा

बागबाहरा:घर के सामने खड़ी पल्सर बाइक चोरी, हैंडल लॉक तोड़कर ले गए चोर पढ़े पूरी खबर

महासमुंद जिले के कोमाखान थाना क्षेत्र में घर के सामने खड़ी एक मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। शिवनी खुर्द निवासी एक युवक ने अज्ञात चोर के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
प्रार्थी ने पुलिस को बताया कि उसकी बजाज पल्सर 150 (क्रमांक CG 06 GW 1322) बाइक, जो उसके नाम पर पंजीकृत है, 14 जुलाई को उसने निजी कार्य के लिए अपने दोस्त रजा खान को दी थी। काम पूरा होने के बाद रजा खान ने 22 जुलाई की रात करीब 1 बजे बाइक को घर के सामने हैंडल लॉक कर खड़ा कर दिया था।
अगली सुबह करीब 4:30 बजे उठकर देखने पर बाइक मौके से गायब मिली। आसपास काफी खोजबीन के बाद भी वाहन का कोई पता नहीं चल सका। अज्ञात चोर बाइक का हैंडल लॉक तोड़कर उसे चोरी कर ले गए। चोरी गई बाइक की अनुमानित कीमत 50 हजार रुपये बताई गई है।
पीड़ित की शिकायत पर कोमाखान पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों का सुराग लगाया जा सके।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!