महासमुंदपिथौरा

पिथौरा नगर के स्कूल रॉयल किड्स के बच्चों के द्वारा शहीद स्मारक पर कारगिल विजय दिवस पर साफ सफाई कर किया पौध रोपण

 

नंदकिशोर अग्रवाल,काकाखबरीलाल@ पिथौरा। “सर्वप्रथम वीर शहीदों के छाया चित्र पर पुष्प अर्पित व मोमबत्ती जलाकर नम आंखों से श्रद्धांजलि करते हुए, सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।बच्चों व शिक्षकों द्वारा स्कूल परिसर में वृक्षारोपण किया गया। ततपश्चात स्थानीय शहीद स्मारक परिसर की सफाई कर अमर शहीदों को पुष्प अर्पित कर व मोमबत्ती जलाकर शहीदों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित किए ।” बता दे कि नगर से लगे लहरौद। ग्राम पंचायत में स्थित उह स्कूल थोड़े ही समय में काफी प्रसिद्धि पा गया है। प्ले से ले कर आठवीं तक के क्लास को संचालित करने वाले स्कूल में बच्चों को स्कूली शिक्षा के साथ अनुशासन और देश मे पड़ने वाले सभी त्योहारों की जानकारी के साथ ब्यवहारिक शिक्षा बालकों को दी जाती है।इसी तारतम्य में कारगिल दिवस के उपलक्ष्य में बच्चों के साथ स्कूल के शिक्षकों की यह पहल जिसे नगर के सभी नागरिकों ने सराहा है। स्कूल की संचालिका सुरेखा अवस्थी जो कि पुलिस सेवा में निवर्तमान श्री केदार अवस्थी की सुपुत्री हैं। ने कहा की हमारी कोशिश देश के लिए कर्मठ भावी पीढ़ी तैयार करना है। और देश की सेवा के लिए नइ पौध तैयार करना हमारा लक्ष्य है जो कि निरन्तर जारी रहेगा।

इस अवसर पर संस्था के प्राचार्या सुरेख अवस्थी , मोहम्मद सिराज वरिष्ठ स्काउटर दिलीप निषाद,समीर पटेल,तरुण शर्मा ,घनश्याम साहू, कु उपासना निषाद, कु ज्योति श्रीवास, श्रीमती गायत्री साहू, श्रीमती स्वाति त्रिवेदी, श्रीमती प्रियंका सेन, श्रीमती भूमिसुता साहू ,श्रीमती मेघा गोस्वामी,कु छाया सिन्हा, किरण श्रीवास, श्रीमती रुपाली साहू कु किरण नाग,कु भिगेश्वरी बंजारा श्रीमती विजयलक्ष्मी गुप्ता कु प्रियंका प्रधान,श्री मति सुनीता प्रधान श्रीमती कविता तिवारी उपस्थित थे।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!