पिथौरा
प्राथमिक शाला गोंगल में मनाया गया संविधान दिवस

पिथौरा (काकाखबरीलाल)। शासकीय प्राथमिक शाला गोंगल में संविधान दिवस की 70 वी वर्षगांठ हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया । सर्वप्रथम डॉ.भीमराव अम्बेडकर की छायाचित्र पर पुष्प एवं गुलाल अर्पण किया गया ।तत्पश्चात प्रधानपाठक दिनेश सिंह वर्मा द्वारा बच्चों को भीमराव अम्बेडकर की जीवनी पर प्रकाश डाला गया । संविधान निर्माण में बाबा साहेब की बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका रही है तथा हम सभी को संविधान में उल्लेखित बातों का अनुसरण कर उसे अपने जीवन मे अपनाना चाहिये शिक्षक लुकेश्वर सिंह ध्रुव द्वारा बच्चों को भारत के संविधान उद्देशिका का वाचन कराया गया । साथ ही शाला में बच्चों के लिये चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया ।
AD#1


























