चिकित्सा शिविर में 150 से अधिक लोगों ने पंजीयन कराकर निःशुल्क शिविर का लाभ उठाया

सरायपाली .विधानसभा अंतर्गत ग्राम सागरपाली में रविवार को लालचंद अग्रवाल सरपंच प्रतिनिधि, दुखीश्याम पटेल उप सरपंच प्रतिनिधि के विशेष आग्रह एवं बजरंग लाल अग्रवाल, विश्राम पटेल, रणजीत कुमार पटेल, शिव प्रसाद पटेल, ताराचंद पटेल व जयंत पटेल के सहयोग से रायपुर से आए चिकित्सक डॉ. छत्रपाल वट्टी (एमडी, गोल्ड मेडलिस्ट पीड़ा विज्ञान) विशेषज्ञ का एक दिवसीय चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस चिकित्सा शिविर में 150 से अधिक लोगों ने पंजीयन कराकर निःशुल्क शिविर का लाभ उठाया तथा निःशुल्क दवाइयां भी प्राप्त किये। डॉ. वट्टी के साथ स्थानीय चिकित्सक टीम जिसमें डॉ. गुलाब पटेल, डॉ. डहरिया, डॉ. धनेश्वरी पटेल, डॉ. बक्शी एवं मेडिकल स्टोर संचालक सुभाष पटेल व राजकुमार पटेल का भरपूर सहयोग रहा। चिकित्सा शिविर में आए लोगों के लिए निःशुल्क भोजन की व्यवस्था की गई थी, जिसमें सुदामा साहू, सुमन पटेल, उदिज, टीकम पटेल, नूतन, पुष्कर पटेल एवं ग्राम वासियों का विशेष सहयोग रहा। सरपंच श्रीमती कालिंदी अग्रवाल ने आज के शिविर में प्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।



























