युवती से जबरन छेड़छाड़ एवं यौन शोषण कर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने वाले सिरफिरे पर मामला दर्ज
रामकुमार नायक@बसना(काकाखबरीलाल)। बसना थाना में दर्ज शिकायत के अनुसार प्रार्थीया के मामा घर जाते समय रास्ते में छेड़छाड़ कर जबरदस्ती इच्छा के विरुद्ध विभिन्न जगहों पर शारीरिक संबंध स्थापित किया, शारीरिक संबंध स्थापित करते हुए अपने मोबाइल से फोटो खींच लिया शारीरिक शोषण के बात को बताने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी,उक्त के संबंध में लिखित आवेदन पेश हुआ है कार्यवाही के लिए 31 अगस्त को पीड़ित आवेदिका के शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है. भा.द.वि. की धारा 354, 376(2)ढ, 456, 506, आईटी एक्ट की धारा 66 E का पाए जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है
ज्ञात हो कि मामला बसना के समीपस्थ ग्राम का है पीड़ित आवेदिका के लिखित शिकायत के अनुसार अनावेदक 4 मई 2020 को फाइनेंस के काम से आवेदिका के गांव आया था,अनावेदक मामा गांव के होने की वजह से पूर्व परिचित था,
इस कारण आवेदिका अनावेदक के साथ अपने मामा घर आवेदक की बाइक में बैठ कर गई रास्ते में आवेदिका से अनावेदक द्वारा विरोध के बावजूद भी छेड़छाड़ एवं शारीरिक संबंध स्थापित किया और शारिरिक संबंध स्थापित करते हुए अपने मोबाइल से उसका फोटो भी लिया गया और इस बात को किसी को भी नहीं बताने की धमकी दी गई और यदि बताने पर पूरे परिवार जनों को जान से मार देने की धमकी दी गई और दबाव बनाया गया जिसके डर के कारण आवेदिका चुप थी,
पीड़ित आवेदिका के बड़े भाई के मोबाइल में अशलील फ़ोटो एवं पर्चा बाँटकर बेज्जती भी किया गया है.
आगे पीड़ित आवेदिका ने लिखा कि दिनांक 29 अगस्त 2020 की दरमियानी रात को मेरे घर के पीछे दीवाल फांदकर मेरे घर में घुस गया और मेरे मुंह को दबाकर जबरन उठाकर ले जाने का प्रयास किया गया की मैंने अपनी सुरक्षा के लिए जोर जोर से चिल्लाई जिस पर मेरे पिता जी एवं बड़े भाई द्वारा बचाव हेतु दौड़ने पर
दरवाजा खोल कर अपने साथियों के साथ एक गाड़ी में बैठ कर भाग गया एवं एक व्यक्ति को मेरे गांव वालों द्वारा पकड़ लिया गया।
उक्त मामले को देखते हुए पीड़िता ने निवेदन किया है कि उनके साथ देने वाले अन्य साथियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर उचित जांच एवं कार्यवाही कर परिवार जनों की जान माल की सुरक्षा प्रदान करने पीड़ित आवेदिका ने बसना थाना से विनती की है।

























