बलौदा: हाथ मुक्का डंडे से मारपीट


बलौदा@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत हाथ मुक्का डंडे से मारपीट का मामला सामने आया है।विपीन प्रधान ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम टेमरी का निवासी है, खेती किसानी का काम करता है। दिनांक 27/05/2025 के रात्रि करीबन 10.00 बजे अपनें घर के सामनें खड़ा था कि भतिजा अरूण प्रधान गाय के बछड़े को भगाते ला रहा था मैने बोला कि तेरा बछड़ा मेरे बैल को मार देगा सम्हाल के ले जा इतनें में अरूण प्रधान गंदी गंदी गाली गलौज करनें लगा और अरूण का पिता मुरली प्रधान अपनें हाथ में पकड़े डण्डा से सिर में मारकर चोट पहुंचाया, भाईबहु सावित्रि बीच-बचाव करनें आयी तो उसे अरूण प्रधान और उसकी माँ बासंती प्रधान हाथ मुक्का एवं डण्डा से मारपीट किये जिससे सावित्रि के दाहिनें हाथ में चोट आयी। घटना को भाई रविन्द्र प्रधान और घांसीराम बरिहा देखे और बीच-बचाव किये हैं। पुलिस ने 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।



























