महासुमंद

तुमगांव: गाली गलौज कर मारपीट मामला दर्ज

तुमगांव@ काकाखबरीलाल।  आरक्षी केद्र अंतर्गत गाली गलौज कर मारपीट का मामला सामने आया है।दिनेश खुटे  ने पुलिस को बताया कि वह निवासी कुकराडीह थाना तुमगांव का रहने वाला है  दिनांक 12/02/25 को तुमगांव इण्डेन ग्रामीण वितरक में डिलीवरी मैन है । गैस सिलेण्डर डिलीवरी करने ग्राम अछोला गया था वहां पर सरपंच प्रत्याशी कमलेश(पिन्टू) बाघमारे द्वारा बीना कार्ड के(ब्लैक) में सिलेण्डर मांगा गया जो कि  मना किया गया तो सरपंच प्रत्याशी हूं करके दबाव बनाया गया फिर भी मना करने से गाली दिया गया, गाली मत दो करके मना करने पर गला दबा कर मारपिट किया और दोबारा  ग्राम(अछोला) में गैस सिलीण्डर डिलीवरी करने आओगे तो जान से मारने की धमकी दिया गया। यह सब घटना ईशु मनहरे पिता अशोक मनहरे उम्र 26  के द्वारा देखा व सुना गया पुलिस ने 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(3)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!