सरायपाली

सरायपाली:अंडर पीसीएस टूर्नामेंट में खैरमाल की टीम रही विजेता

सरायपाली। घांसी इलेवन सरायपाली द्वारा ड्यूस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता अंडर पीसीएस टूर्नामेंट का आयोजन 20 नवम्बर से 2 दिसम्बर तक मवेशी बाजार मैदान में आयोजित किया गया था। जिसके शुभारंभ अवसर पर वार्ड 7 पार्षद श्रीमती सीता सतपथी उपस्थित हुई। इस दौरान विशिष्ट अतिथि के रूप में घांसीराम चौहान, संरक्षक धर्मेंद्र चौधरी, मझर भाई, अंशुल गुप्ता व पीसीएस अध्यक्ष शैलेन्द्र साहू एवं सभी पदाधिकारी उपस्थित थे। वहीं समापन अवसर पर मित्रा फीट क्लब के संचालक किरन कुमार साहू वेलनेस कोच उपस्थित थे। फायनल मैच जंगलबेड़ा व खैरमाल के अध्यक्ष खेला गया, जिसमें खैरमाल की टीम विजेता रही तथा जंगलबेड़ा उप विजेता रही। विजेता टीम को प्रथम पुरस्कार 10 हजार तथा उपविजेता टीम को 5000 रूपए प्रदान किया गया।

प्रतियोगिता को सफल बनाने में घांसी इलेवन सरायपाली के अध्यक्ष लॉयल कुमार, उपाध्यक्ष आशीष राजहंस, कप्तान घासीराम बंजारा, योगेश देवांगन, ,शोएब खान, नेमीचंद राणा, उपेन बंजारा, शिबू सतपथी, हाशमी खान, राजेश सतपथी, सुमित सोना, राजकुमार साहू, मोहम्मद आसिफ, कुंदन परमार, शरद गोस्वामी, जयप्रकाश बंजारा, सतीश कुमार, जग्गू प्रधान, राजीव चंद्रा, मनोज, योगेश तरूण, मोहम्मद रेहान, सिबो साहू, मोहम्मद नफीश, चाहत पांडे, रौनक अग्रवाल आदि सदस्य का सराहनीय योगदान रहा।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!