बसना
गढ़फुलझर हाई स्कूल में सौर ऊर्जा अटल टिंकरिंग का शुभारंभ आज.

शुकदेव वैष्णव,काकाखबरीलाल,बसना- शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गढ़फुलझर में 20 लाख की लागत से निर्मित सौर ऊर्जा एवं 20 लाख की लागत से निर्मित अटल टिकरिंग का शुभारंभ कल 6 अक्टूबर शनिवार को पूर्वान्ह 11 बजे किया जाएगा . कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में संसदीय सचिव श्रीमती रुपकुमारी चौधरी , क्रेडाध्यक्ष पुरन्दर मिश्रा , छत्तीसगढ़ माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष चंद्रशेखर पांडे , शाला विकास एवं प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह (हरजु) , प्राचार्य बी. एस. सिदार होंगे सरपंच श्रीमती वृंदावती पांडे , उप सरपंच सोमनाथ पांडे होंगे . शुभारंभ की सभी तैयारियां की जा रही है.
AD#1



























