बसना:दुकान के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों ने किया हाथ साफ जानिए पुरा मामला

बसना। ग्राम खरोरा निवासी की पुरानी इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार 10 अगस्त 2026 को चंद्रकिशन सोनी किसी काम से गढफुलझर गया था। वह अपने दोस्त की मोटरसाइकिल क्रमांक CG06 GD 0158 लेकर शहीद चौक स्थित यादव इलेक्ट्रिकल्स के पास पहुंचा था।
चंद्रकिशन ने मोटरसाइकिल दुकान के बाहर खड़ी की और सामान खरीदने के लिए दुकान के अंदर चला गया। शाम करीब 3:30 से 4 बजे के बीच वापस लौटने पर बाइक मौके से गायब मिली। आसपास तलाश करने के बाद भी मोटरसाइकिल का कोई पता नहीं चला। इसके बाद उसने बाइक मालिक को फोन कर घटना की जानकारी दी।
चोरी गई मोटरसाइकिल हीरो एचएफ डीलक्स है, जिसकी अनुमानित कीमत 10 हजार रुपये बताई गई है। वाहन का चेचिस नंबर MBLHA11AME9K04571 तथा इंजन नंबर HA11EJE9K51878 है। मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने बाइक की तलाश शुरू कर दी है।






























